Skip to main content

आलस्य दूर करने के अचूक उपाय

आलस्य दूर करने के 10 अचूक उपाय :-



किसी भी मनुष्य को सफलता के शीर्ष पर पहुंचने या मंजिल की तरफ अपने कदम बढ़ाने में सबसे बड़े बाधक के रूप में जो पहला महत्वपूर्ण तत्व सामने आता है, वह है आलस्य | यही आलस्य हर असफलता का आधार है |

आलस्य का मतलब हमारे मन व शरीर पर सुस्ती का हावी हो जाना है |  सुस्ती जिस हद तक हावी होती चली जाती है आलस्य उससे भी अधिक तेजी से अपना पैर जमाता चला जाता है जो हर प्रकार के रोग का जनक होता है |

आलस्य के बारे में जानने के बाद हम सभी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह आलस्य होता क्यूँ है ? आलस्य के कारण क्या हैं ?
आगे इसी सवाल का जवाब आगे दिया जा रहा है.--

आलस्य के कारण :-

वैसे तो हमारे भीतर आलस्य पैदा होने के अनेको कारण हो सकते हैं लेकिन यहां सिर्फ मूल भूत कारणों पर चर्चा की जाएगी  जो निम्नवत हैं -
1- हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद का ना मिल पाना | 
2- अधिक भोजन करना भी आलस्य को जन्म देता है 
3- भाग्यवादी नजरिया, आलस्य का ही रूप है |
4- व्यक्ति के जीवन में किसी लक्ष्य का न होना |
5- किसी कार्य को करने में रुचि का न होना |

इसके अलावा और भी अनेको कारण हो सकते हैं हमारे अंदर आलस्य के पनपने और विकसित होने का, जिस पर पूरी की पूरी किताब लिखी जा सकती है | लेकिन हमारा मक़सद सिर्फ आलस्य के  कारणों पर चर्चा करके पांडित्य का पदर्शन करना नहीं है बल्कि कम शब्दों में सारगर्भित जानकारी देते हुए उक्त समस्या से निजात पाने के उपायों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना.. 

आलस्य दूर करने के उपाय :-

आलस्य एक भयानक रोग है जो कि कैंसर की तरह हमें अंदर ही अंदर खोखला करता रहता है |तभी तो कहा गया है कि "आलस्य का रोगी जीवन भर नहीं उठ पाता है |"

हमने रोग 'आलस्य' की पहचान कर ली, उसके बाद ये जान लिया कि आलस्य हमें आता क्यूँ है | और अब आलस्य को कैसे दूर किया जाये,  के बारे में जाननेगें | इसका जितना अभ्यास करेंगे उतनी ही जल्दी इससे छुटकारा पायेंगे |

1- सबसे पहले हमें पर्याप्त नींद लेना चाहिए | एक स्वस्थ मनुष्य के लिए 24 घंटे में से 6 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है | नींद पूरी रहने पर हम पूरे दिन तरो-ताजा महसूस करते हैं जो हमारे अंदर ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करता है जिससे हम पूरे दिन आलस्य से दूर रहते हैं |

2- हल्का एवं सुपाच्य भोजन लें | 
भारी भोजन हमें आलसी बनाता है |

3- हर कार्य को समय सीमा में बांधकर करें |
इससे हमें कार्य समय पर करने की प्रेरणा मिलती है और धीरे-धीरे हम आलस्य से छुटकारा पा जाते हैं |

4- जिस काम को करना है उसके प्रति अपनी रुचि जगाए | रुचि जागृत हो जाने के बाद हम उस कार्य को स्वत: करने लगते हैं और आनंद का भी अनुभव करते हैं |

5-  जरूरी कामों को तत्काल करने की आदत बनाए और टालमटोल से जितना हो सके बचते रहें | यह आलस्य दूर करने का सबसे अचूक उपाय है |
कबीर जी ने भी इस संदर्भ में कहा है कि -

काल्ह करे सो आज कर, आज करे सो अब |
पल में  प्रलय होयगी,  बहुरि करोगे कब ||


6- संकल्प को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढे़ | जब एक बीज उगने का संकल्प कर लेता है तो फिर उसमे अथाह शक्ति आ जाती है जिसकी वजह से वह पहाड़ का भी छाती चीरकर बाहर निकल आता है | अत: संकल्प की शक्ति को पहचानों और आगे बढो़ |

7- हम सभी को वीरोचित आचरण करना चाहिए , कायरों की भांति नहीं | वीरों का जीवन तो हर हालात में चलते रहने का नाम है, जबकि कायर ही आलस्य का चुनाव करते हैं |
अकर्मण्यता आलस्य की निशानी है | तभी तो राम चरित मानस में लक्ष्मण जी को कहना पड़ता है कि -
कादर मन कहुँ एक अधारा, देव देव आलसी पुकारा |

8- नियमित योगा व व्यायाम करें | यह हमारे शरीर को चुस्त व फुर्त बनाए रखता है | जिसकी वजह से आलस्य हमारे दूर दूर तक नहीं फटकता है |

9-  सबसे ज़रूरी बात अपने जीवन में एक लक्ष्य बनायें और उसके प्रति खुद को समर्पित कर दें |
आप पूरी तरह से खुद को लक्ष्य के लिए झोंक दें |
कुछ समय बाद आप पायेंगे कि आलस्य आपसे कोसो दूर भाग गया है |

10- जिम्मेदारी उठाएं |
जिस दिन आप अपने कंधे पर जिम्मेदारी का बोझ डाल देगें, उस दिन से आपकी जिंदगी से आलस्य नाम का रोग हमेशा हमेशा के लिए चला जाएगा |उदाहरण के लिए एक मां जो अपने बच्चे की जिम्मेदारी स्वीकार करती है, उसके बाद वह चाहे जिस हाल में रहे लेकिन अपने बच्चे के लिए हमेशा कार्य करने के लिए तैयार रहती है... आलस्य कभी नहीं करती |

11- और सबसे महत्वपूर्ण अपने अतीत से अनुभव लें कि आलस्य से हमें क्या मिला और क्या हमने खोया?  उसके बाद वर्तमान का मूल्यांकन करें कि वर्तमान में मैं अतीत से  अलग क्या कर रहा हूँ और फिर निरंतरता बनाये रखते हुए भविष्य की योजना बनाइये और उस पर प्रतिदिन काम कीजिये |

आप इन सभी चीजों को अपनी आदत में शामिल कर  नि:संदेह आलस्य से छुटकारा पा सकेंगे |
अगर वाकई में आपको इस लेख से अपनी आदत छुडा़ने में मदद मिली हो और लेख पसंद आया हो तो लाइक और  शेयर करें |

Comments

Popular posts from this blog

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार जिस प्रकार किसी शासन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उसे कार्य के आधार पर कई विभागों में बांटा जाता है ठीक उसी प्रकार भारतीय संस्कृति में समाज को बेहतर रूप से चलाने के लिए समाज को कार्य के आधार पर जिस रूप में विभाजित किया गया उसी रूप को वर्ण व्यवस्था के नाम से जाना जाता है | वर्ण व्यवस्था भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार है   वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार वर्ण व्यवस्था का स्वरूप :- प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था का स्वरूप जन्म के आधार पर न होकर कार्य, योग्यता, श्रम तथा प्रवृति के आधार पर था | कार्य, श्रम, योग्यता और प्रवृत्ति के आधार पर समाज की जो व्यवस्था बनायी गयी थी वह चार प्रकार की है | 1~ ब्राह्मण 2~क्षत्रिय 3~ वैश्य 4~ सूद्र प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था :- अपनी योग्यता के अनुरूप मनुष्य जो भी काम करते थे, वही उनकी सामाजिक पहचान बन जाती थी और यही सामाजिक पहचान उनकी वर्ण व्यवस्था का आधार था | प्राचीन काल में एक ही परिवार के व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार अलग अलग वर्ण के हो सकते थे ...

आत्मनिर्भर कैसे बने

आत्मनिर्भर कैसे बने :- हम सभी लोग बचपन से ही सुनते आए हैं कि आत्मनिर्भर बनो, अपने पैरों पर खड़े हो आदि | लेकिन क्या हमने कभी सोचा कि आखिर आत्मनिर्भर बला क्या है और आत्मनिर्भर कैसे बना जाता है ? नहीं ना |  चलिए आज हम आप सभी को बताते हैं कि आत्मनिर्भर होना किसे कहते हैं और आत्म निर्भर कैसे बना जाए | आत्मनिर्भर व्यक्ति में कौन कौन से गुण होते हैं.  | आत्मनिर्भर कैसे बने आत्मनिर्भर दो शब्दों से मिलकर बना है आत्म व निर्भर | आत्म का अर्थ होता है खुद या स्वयं और निर्भर का अर्थ होता है आश्रित होना | इस प्रकार आत्मनिर्भर का अर्थ हुआ खुद पर निर्भर होना | अर्थात किसी  भी काम के लिए , किसी और पर आश्रित ना होना ही आत्मनिर्भर कहलाता है |स्वावलम्बन ,आत्मनिर्भर का दूसरा नाम है | आत्म निर्भर बनने के तरीके :- आत्म निर्भर बनने के बहुत से तरीके हैं किन्तु हम यहां उन्ही तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे जो हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | ये तरीके निम्नवत् हैं - 1-सेल्फ एक्टिविटी :- कोई भी काम खुद से करना ही सेल्फ एक्टिविटी कहलाता है | किसी भी व्यक्ति के लिए सेल्फ...

मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव : फायदा या नुकसान

 मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव  : फायदा या नुकसान कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती जी हां कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती | और अगर मिल रही है तो उसकी कीमत बड़ी महंगी होती है | कभी-कभी तो इसकी कीमत अपनी स्वतंत्रता देकर चुकानी पड़ती है | अगर आप भी किसी भी प्रकार की मुफ्त की चीजों के आदी हो गए हैं तो सावधान हो जाइए.. क्यों कि इसका प्रभाव बहुत भयानक है |  जो इंसान मुफ्त में कोई वस्तु लेता है तो वह देने वाले का एहसानमंद हो जाता है और एहसान के तले दबा व्यक्ति कभी भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर सकता फिर चाहें देने वाला कितना ही अन्याय क्यों न करे | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से यह जानेंगें कि आखिर मुफ्त में मिली वस्तु हमारे अमूल्य जीवन पर क्या प्रभाव डाल रही है और इसके फायदे तथा नुकसान क्या हैं. ? फायदा मुफ्त में मिलने वाली वस्तु को तमाम अध्ययन और इतिहास खंगालने तथा व्यवहारिक अनुभव के आधार पर फायदे और नुकसान के आधार पर देखें तो इसका फायदा बहुत कम है या फिर यूं कहें कि न के बराबर है लेकिन नुकसान बहुत है | फायदा देखने पर सिर्फ एक ही चीज समझ में आती है कि बिना मेहनत किए हमारी उस ...