मेरे बारे में,
नवाचार, हां इस समय यही मेरा नाम है |मैं ज्ञान का अथक साधक हूँ और शोधार्थी भी | मैं समय का भी द्रष्टा हूँ | समर्पण, नियमितता और कभी हार न मानना मेरे सिद्धांत हैं |
मैं मूलत: उत्तर प्रदेश से ताल्लुक़ रखता हूँ | वहीं से मैने बारहवीं तक की पढाई की और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हिन्दी (प्रतिष्ठा) में किया | उसके बाद पुन: उत्तर प्रदेश में जाकर 2 साल की शिक्षक प्रशिक्षण को पूरा किया | मैं जिला स्तर पर योग (पुरुष) का विजेता भी रह चुका हूँ |
किताबें पढ़ना, एकांतवास में चिंतन मनन करना, फिल्में देखना और योगा करना आदि मेरी रुचियों में शामिल हैं | मैं जो कुछ भी लिखता हूँ, उसे पहले खुद जीता हूँ, यानी कि मैं शब्दों को ही जीता हूँ ,यही मेरी जिंदगी हैं |
प्रत्येक पीढी़ में और प्रत्येक काल में कुछ न कुछ ऐसा नया होता है जो उसे पिछले पीढ़ी से आगे ले जाता है | यही नयापन ही नवाचार होता है |
मेरा उद्देश्य है, प्रत्येक काल के उन नवाचारों को उद्घाटित करना जो आज भी प्रासंगिक है | ताकि उसकी मदद से दुनिया का हर व्यक्ति अपने चिंतन शैली में परिवर्तन करके अपने व्यक्तित्व को निखार कर विलक्षण बना सके |
जो भी अपने व्यक्तित्व को निखार कर सफल और शानदार बनाना चाहता है, उन सभी का मेरे प्लेटफार्म https://nvachar.blogspot.com/ पर स्वागत है | मुझे यकीन है यहां पर आकर आपको संतुष्टि अवश्य मिलेगी ...

Comments
Post a Comment