Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सफलता का रहस्य Secret of Success

जापानियों की सफलता का रहस्य

  जापानियों की सफलता का रहस्य  बीसवीं शताब्दी के मध्यावधि में परमाणु हमले से जिस जापान की रीढ़ पूरी तरह से टूट गयी थी, उसी जापान ने इतने कम समय में न सिर्फ खुद को मजबूत बनाया अपितु वह उगते हुए सूरज का देश भी बना | इतनी तरक्की और सफलता उन्हें उनके कुछ खास गुणों की वजह से मिली | आज सफलता के रहस्य में हम जापानियों के इन्हीं खास गुणों के बारे में जानेंगें | 1~ बेहद मेहनती :- 1945 में अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमले से जापान पूरी तरह से टूट गया था लेकिन बहुत कम समय में ही अपने मेहनत और लगन की बदौलत फिर से उगते हुए सूरज का देश बना | दरअसल जापान का हर व्यक्ति कर्म को पूरी निष्ठा से करने में विश्वास रखता है | यही वजह है कि जापान आज इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है | 2~ ईमानदारी :- जब किसी व्यक्ति के चरित्र को परखना होता है तो सबसे पहले उसकी ईमानदारी परखी जाती है, और अगर किसी देश का एक व्यक्ति,  दो व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा का पूरा देश ही ईमानदारी की सच्ची मिशाल हो तो फिर उस देश को श्रेष्ठ होने से भला कौन रोक सकता है | जी हां जापान ऐसा ही एक देश है जहाँ का ह...

अंग्रेजो की सफलता का रहस्य

अंग्रेजो की सफलता का रहस्य :- क्या आप जानते हैं कि लगभग पूरे विश्व पर शासन करने वाले अंग्रेजों की सफलता का रहस्य, क्या है  ? शायद हां, और नहीं भी | कुछ लोगों का जवाब हां होगा तो वहीं अधिकतर का जवाब न होगा | आज से कुछ दिन पहले मैं भी इसके बारे में सही और सटीक रूप में नहीं जानता था और जो भी जानता था ऊपर ऊपर से ही जानता था | लेकिन जब मैनें अंग्रेजी समाज के बारे में पढ़ना शुरू किया साथ ही उसमें गहराई में जाना शुरू किया तब जाकर उनकी सफलता का अमूल्य रहस्य पता चला,  जिसके बारे में शायद ही हम सभी जानते हो, और यदि जानते भी होंगे तो भी हमनें उसे नजरअंदाज किया होगा |  आज हम सभी अंग्रेजो की सफलता का मूल रहस्य जानेंगे| अंग्रजो को अपने हर क्षेत्र में सफलता दो चीजों के कारण मिली है जिसे जानकर आप भी लाभान्वित हुए बिना नहीं रह सकेंगे | अंग्रेजो की सफलता का रहस्य.... 1- भाषा :- भाषा हमारे विचार,  हमारी सोच व हमारे व्यक्तित्व को दर्शाने का एक सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने वक्तव्य को दूसरों से साझा करते हैं | अंग्रेजो की सफलता का राज ...