Skip to main content

अंग्रेजो की सफलता का रहस्य

अंग्रेजो की सफलता का रहस्य :-


क्या आप जानते हैं कि लगभग पूरे विश्व पर शासन करने वाले अंग्रेजों की सफलता का रहस्य, क्या है  ?
शायद हां, और नहीं भी |
कुछ लोगों का जवाब हां होगा तो वहीं अधिकतर का जवाब न होगा | आज से कुछ दिन पहले मैं भी इसके बारे में सही और सटीक रूप में नहीं जानता था और जो भी जानता था ऊपर ऊपर से ही जानता था | लेकिन जब मैनें अंग्रेजी समाज के बारे में पढ़ना शुरू किया साथ ही उसमें गहराई में जाना शुरू किया तब जाकर उनकी सफलता का अमूल्य रहस्य पता चला,  जिसके बारे में शायद ही हम सभी जानते हो,
और यदि जानते भी होंगे तो भी हमनें उसे नजरअंदाज किया होगा |
 आज हम सभी अंग्रेजो की सफलता का मूल रहस्य जानेंगे|

अंग्रजो को अपने हर क्षेत्र में सफलता दो चीजों के कारण मिली है जिसे जानकर आप भी लाभान्वित हुए बिना नहीं रह सकेंगे |

अंग्रेजो की सफलता का रहस्य....










1- भाषा :-

भाषा हमारे विचार,  हमारी सोच व हमारे व्यक्तित्व को दर्शाने का एक सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने वक्तव्य को दूसरों से साझा करते हैं | अंग्रेजो की सफलता का राज यही है | वहां की भाषा अंग्रेजी  English  है | और वहां का हर नागरिक English  भाषा को विकल्प के  रूप में नहीं बल्कि अनिवार्य रूप से ग्रहण करता है और हमेशा उसे मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहता है | यही वजह है कि अंग्रेजी भाषा अंतर्राष्ट्रीय भाषा बन चुकी है और अमूल्य निधियों से संचित है |
आज दुनिया के लगभग सभी देशों में अंग्रेजी भाषा अपनी अधिकारिक पहुंच बना चुकी है | इसी भाषा के दम पर अंग्रेज लगभग पूरे विश्व पर शासन करते हैं |

उन्होने भाषा के महत्व को बहुत पहले ही समझ लिया था और अपनी भाषा को मजबूत कर विश्व पटल पर अपनी जड़े धसाने में लगे रहे | पूरी दुनिया उनकी भाषा की तरफ आकर्षित हुई और नतीजा पहले भाषायी गुलाम बने और बाद में पूर्णतः गुलाम |
शायद इसीलिए कहा गया है कि  |जिस देश की भाषा जितनी सशक्त होगी वह देश उतना ही मजबूत होगा

और दूसरी चीज है उनका

2- समय प्रतिबद्धता :-

भाषा के बाद यदि दूसरी कोई ची ज महत्वपूर्ण है जो उन्हें सफल बनाता है तो वह है उनका समय प्रतिबद्धता |

अंग्रेज समय के बहुत पाबंद हैं | वे जो भी कार्य करते हैं ठीक समय पर  Right Time  करते हैं | यही उनकी सफलता का रहस्य है |
शायद यही वजह है कि बेंजामिन फ्रैंकलिन को कहना पड़ता है कि समय पैसा है |
सचमुच हम समय का जितना बेहतर उपयोग करते हैं वह हमें उतना ही अमीर बनाता है यही अंग्रेजी समाज के साथ हुआ |  पश्चिमी लोगों के रग रग में यह शामिल है कि जिस काम को करने के लिए समय सुनिश्चित कर देते हैं वे उस काम को उसी समय पर पूरा करते हैं..  यही आदत उन्हें बहुत आगे ले गयी |

मैं सिर्फ एक महीने से समय पालन कर रहा हूँ,
जिसका थोड़ा थोड़ा प्रभाव दिख रहा है तो जरा सोचिए कि जो जन्म से ही समय के प्रति निष्ठावान होगा उसकी सफलता के बारे में क्या कहना  ....|

वास्तव में अंग्रेज समय को साधते थे | किसी कार्य को नियत समय पर करना ही समय साधना है |यही उनकी महानता का मूल गुण है |

इन दोनों के अलावा पैसा, संसाधन, उच्च स्तरीय सोच आदि और भी अनेको चीजें गिनाई जा सकती है उनकी सफलता के पीछे | लेकिन ये सभी भाषा और समय प्रतिबद्धता के आगे बौनी पड़ जाती है |
क्यों कि बिना भाषा के न ही हम अपनी सोच को मुकम्मल कर सकते हैं और न ही अपने किसी विचार को अभिव्यक्त कर सकते हैं | वो भाषा ही है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को रूपरेखा प्रदान करते हुए नए नए अविष्कार करते हैं | और मैं भी भाषा के द्वारा ही आप सभी के समक्ष पूरी दुनिया बदल देने वाली मूल जानकारी साझा कर रहा हूँ |

साथ ही बिना समय प्रबंधन के हम खरगोश की तरह दौड़ते रह जाएंगे लेकिन कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे | ये दोनों चीजें सिर्फ अंग्रेजों को ही सफल नहीं बनाती वरन् जो व्यक्ति या राष्ट्र पूरी निष्ठा से इसका पालन करता है उसे भी सफलता के उच्च मुकाम तक ले जाती है |

इस लेख को पढ़ने और समझने के बाद आप सभी लोग अपने दिल पर हाथ रखकर पूछिए कि क्या हम सचमुच अपना और अपने देश के विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हैं ?अगर नहीं , तो  हम इसे किस तरह से अपने जीवन में उतारकर अपने देश को विश्व गुरू बना सकते हैं  ?
 आपका सुझाव सादर आमंत्रित है |



Comments

Popular posts from this blog

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार जिस प्रकार किसी शासन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उसे कार्य के आधार पर कई विभागों में बांटा जाता है ठीक उसी प्रकार भारतीय संस्कृति में समाज को बेहतर रूप से चलाने के लिए समाज को कार्य के आधार पर जिस रूप में विभाजित किया गया उसी रूप को वर्ण व्यवस्था के नाम से जाना जाता है | वर्ण व्यवस्था भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार है   वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार वर्ण व्यवस्था का स्वरूप :- प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था का स्वरूप जन्म के आधार पर न होकर कार्य, योग्यता, श्रम तथा प्रवृति के आधार पर था | कार्य, श्रम, योग्यता और प्रवृत्ति के आधार पर समाज की जो व्यवस्था बनायी गयी थी वह चार प्रकार की है | 1~ ब्राह्मण 2~क्षत्रिय 3~ वैश्य 4~ सूद्र प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था :- अपनी योग्यता के अनुरूप मनुष्य जो भी काम करते थे, वही उनकी सामाजिक पहचान बन जाती थी और यही सामाजिक पहचान उनकी वर्ण व्यवस्था का आधार था | प्राचीन काल में एक ही परिवार के व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार अलग अलग वर्ण के हो सकते थे ...

आत्मनिर्भर कैसे बने

आत्मनिर्भर कैसे बने :- हम सभी लोग बचपन से ही सुनते आए हैं कि आत्मनिर्भर बनो, अपने पैरों पर खड़े हो आदि | लेकिन क्या हमने कभी सोचा कि आखिर आत्मनिर्भर बला क्या है और आत्मनिर्भर कैसे बना जाता है ? नहीं ना |  चलिए आज हम आप सभी को बताते हैं कि आत्मनिर्भर होना किसे कहते हैं और आत्म निर्भर कैसे बना जाए | आत्मनिर्भर व्यक्ति में कौन कौन से गुण होते हैं.  | आत्मनिर्भर कैसे बने आत्मनिर्भर दो शब्दों से मिलकर बना है आत्म व निर्भर | आत्म का अर्थ होता है खुद या स्वयं और निर्भर का अर्थ होता है आश्रित होना | इस प्रकार आत्मनिर्भर का अर्थ हुआ खुद पर निर्भर होना | अर्थात किसी  भी काम के लिए , किसी और पर आश्रित ना होना ही आत्मनिर्भर कहलाता है |स्वावलम्बन ,आत्मनिर्भर का दूसरा नाम है | आत्म निर्भर बनने के तरीके :- आत्म निर्भर बनने के बहुत से तरीके हैं किन्तु हम यहां उन्ही तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे जो हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | ये तरीके निम्नवत् हैं - 1-सेल्फ एक्टिविटी :- कोई भी काम खुद से करना ही सेल्फ एक्टिविटी कहलाता है | किसी भी व्यक्ति के लिए सेल्फ...

मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव : फायदा या नुकसान

 मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव  : फायदा या नुकसान कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती जी हां कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती | और अगर मिल रही है तो उसकी कीमत बड़ी महंगी होती है | कभी-कभी तो इसकी कीमत अपनी स्वतंत्रता देकर चुकानी पड़ती है | अगर आप भी किसी भी प्रकार की मुफ्त की चीजों के आदी हो गए हैं तो सावधान हो जाइए.. क्यों कि इसका प्रभाव बहुत भयानक है |  जो इंसान मुफ्त में कोई वस्तु लेता है तो वह देने वाले का एहसानमंद हो जाता है और एहसान के तले दबा व्यक्ति कभी भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर सकता फिर चाहें देने वाला कितना ही अन्याय क्यों न करे | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से यह जानेंगें कि आखिर मुफ्त में मिली वस्तु हमारे अमूल्य जीवन पर क्या प्रभाव डाल रही है और इसके फायदे तथा नुकसान क्या हैं. ? फायदा मुफ्त में मिलने वाली वस्तु को तमाम अध्ययन और इतिहास खंगालने तथा व्यवहारिक अनुभव के आधार पर फायदे और नुकसान के आधार पर देखें तो इसका फायदा बहुत कम है या फिर यूं कहें कि न के बराबर है लेकिन नुकसान बहुत है | फायदा देखने पर सिर्फ एक ही चीज समझ में आती है कि बिना मेहनत किए हमारी उस ...