Skip to main content

सब कुछ नवाचार है

सब कुछ नवाचार है :-


जी हां,  दुनिया में  जो कुछ भी है वह सब नवाचार ही है | थोड़ा आश्चर्य लग रहा होगा पढ़कर,  लेकिन यह सच है कि दुनिया में सब कुछ नवाचार है | सब कुछ नवाचार कैसे है, इसे समझाने के लिए मुझे आपका थोड़ा सा वक्त चाहिए |


सब कुछ नवाचार है




दुनिया में सबकुछ नवाचार कैसे है ? उसके बारे में जानने से पहले थोड़ा सा नवाचार के बारे में जान लेते हैं |
 नवाचार  का मतलब होता है कुछ नया करना या फिर नवीन मान्यताओं को स्थापित करना | अर्थात पहले से चलती आ रही परंपरा से  हटके कुछ अलग करना या फिर नवीन मान्यता को स्थापित करना | इस प्रचार हम कह सकते हैं कि दुनिया में जो कुछ भी नया हो रहा है वही नवाचार है |

अब आते हैं अपने मूल विषय पर कि कैसे दुनिया में सबकुछ नवाचार है | हमारे जीवन का हर दौर नवाचार का दौर होता है | इसे और बेहतर रूप में  समझने के लिए इसे 5 भाग में बांटकर देखते हैं जो इस प्रकार से है -

1- दैनिक जीवन में नवाचार :-

 हम सभी के द्वारा किया जाने वाला हर दिन का नवाचार इस श्रेणी में आता है | हम सभी रोज कुछ न कुछ नया करते रहते हैं चाहें घर गृहस्थी सम्हालने के लिए या फिर वक्त के साथ अपने जीवन को समसामयिक बनाने के लिए जो कुछ भी समय सापेक्ष करते हैं वो सब कुछ नवाचार है |
एक उदाहरण द्वारा इसे और बेहतर रूप में समझ सकते हैं..
लॉकडाउन की वजह से हम सभी अपने-अपने घर पर हैं | कभी-कभी बैठे-बैठे हम कोई चित्र बनाने लग जाते हैं अथवा कविता गढ़ने लग जाते हैं | आजकल तो सभी लोग आपसी रिश्ते सुधारने में और उसे मजबूत बनाने में लगे हैं.. ये सब नवाचार ही तो है |

2- वैयक्तिक नवाचार :-

अपने व्यक्तित्व का विकास करने के लिए अपने ऊपर अपनाये जाने वाले विभिन्न तरीके वैयक्तिक नवाचार के अंतर्गत आते हैं | इस स्थिति में हर व्यक्ति अपने ऊपर काम करता है | जैसे
किसी व्यक्ति को अपने गुस्से पर काबू करना है तो वह अपने ऊपर मौन रहने का नवाचार करता है साथ ही प्राणायाम, ध्यान, और हर क्रोधित होने वाली घटना पर शांत चित्त से विचार करने का नवाचार करेगा |

3- सामाजिक नवाचार :-

सामाजिक जीवन में हो रहे नवाचार भी काफी महत्वपूर्ण हैं |  पहले हमारा सामाजिक दायरा सीमित था लेकिन जितना भी था, उनकी पहुंच हर व्यक्ति तक थी | वे अपने समाज में  आने वाले हर व्यक्ति को जानते व पहचानते थे  |
लेकिन आज हमने अपने जीवन में नवाचार को स्थापित कर गांव के चौपाल का स्थान सोशल मीडिया को दे दिया | आज हम घर बैठे देश दुनिया से  अपना संपर्क साधते हैं  |
फेसबुक,  ट्वीटर,  यूट्यूब,  जूम आदि और भी अनेको प्रकार के सोशल मीडिया साइटें नवाचार नहीं तो और क्या हैं?  जो पूरे विश्व को एक साथ जोड़े हुए है |

4- तकनीकी क्षेत्र में नवाचार :-

जीवन में होने वाले सारे नवाचार तकनीकी क्षेत्र में होने वाले नवाचार के बगैर अधूरे हैं | तकनीकी क्षेत्र हर क्षेत्र पर राज करता है फिर भी सबका अपना अलग महत्व है | बिना तकनीकी नवाचार के हम न तो वर्तमान की कल्पना कर सकते हैं और न ही भविष्य की | क्योंकि सूई से लेकर रॉकेट तक हर चीज़ तकनीकी की ही देन है |

तकनीकी क्षेत्र में नवाचार


हम सभी हर दिन कुछ न कुछ नया ईजाद करने में लगे हैं या फिर कुछ नया सीखने में | यही हमारे विकास का सूचक भी है | क्योंकि बिना तकनीकी ज्ञान के आज व्यक्ति अनपढ़ ही है | तकनीकी सबसे क्रांतिकारी तरीका है आगे बढ़ने का |
और  आगे बढ़ना ही जीवन का सबसे बड़ा नवाचार भी है |

5- आर्थिक क्षेत्र में नवाचार :-

आर्थिक उन्नति के लिए अपने अंदर किया गया बदलाव ही आर्थिक नवाचार होता है | हम जीवन में जो कुछ भी करते हैं, उनमें से हमारे अधिकतर क्रियाकलाप आर्थिक क्षेत्र से  जुड़े होते हैं | और आज के समय में हमारी आर्थिक उन्मति ही कमोबेश सफलता का मीटर मान लिया गया है | अत: पैसा कमाने या सहेजने के लिए हम जो भी नवाचार करते हैं  वो आर्थिक नवाचार होता है  |
उदाहरण के लिए--,
लॉकडाउन में बहुतो का रोजगार समाप्त हो चुका है  ऐसे मे उन्हें नए सिरे से शुरूआत करनी होगी  |
इसके लिए वह यूट्यब पर वीडियो बना सकता है या फिर जो काम उसे आता है उसमे महारत हासिल करने की कोशिश करेगा ताकि वह आगे अधिक से अधिक उन्नति कर सके |
यह आर्थिक क्षेत्र का नवाचार ही है |

इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर हम कह सकते हैं कि पूरी दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है सब कुछ नवाचार है | और  इसे करने वाला हर व्यक्ति नवाचारी |
अत: अपने जीवन में नवाचार की दामन पकड़े रहिए, और अपना उच्चतम विकास कीजिये |

अगर मेरा पोस्ट पसंद आया हो तो लाइक और सब्सक्राइव कीजिये | साथ ही अपने दोस्तों को भी  पढ़ने के लिए शेयर कीजिए  |

Comments

Popular posts from this blog

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार

वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार जिस प्रकार किसी शासन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उसे कार्य के आधार पर कई विभागों में बांटा जाता है ठीक उसी प्रकार भारतीय संस्कृति में समाज को बेहतर रूप से चलाने के लिए समाज को कार्य के आधार पर जिस रूप में विभाजित किया गया उसी रूप को वर्ण व्यवस्था के नाम से जाना जाता है | वर्ण व्यवस्था भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार है   वर्णव्यवस्था : भारतीय संस्कृति का सामाजिक आधार वर्ण व्यवस्था का स्वरूप :- प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था का स्वरूप जन्म के आधार पर न होकर कार्य, योग्यता, श्रम तथा प्रवृति के आधार पर था | कार्य, श्रम, योग्यता और प्रवृत्ति के आधार पर समाज की जो व्यवस्था बनायी गयी थी वह चार प्रकार की है | 1~ ब्राह्मण 2~क्षत्रिय 3~ वैश्य 4~ सूद्र प्राचीन काल में वर्ण व्यवस्था :- अपनी योग्यता के अनुरूप मनुष्य जो भी काम करते थे, वही उनकी सामाजिक पहचान बन जाती थी और यही सामाजिक पहचान उनकी वर्ण व्यवस्था का आधार था | प्राचीन काल में एक ही परिवार के व्यक्ति अपनी योग्यता के अनुसार अलग अलग वर्ण के हो सकते थे ...

आत्मनिर्भर कैसे बने

आत्मनिर्भर कैसे बने :- हम सभी लोग बचपन से ही सुनते आए हैं कि आत्मनिर्भर बनो, अपने पैरों पर खड़े हो आदि | लेकिन क्या हमने कभी सोचा कि आखिर आत्मनिर्भर बला क्या है और आत्मनिर्भर कैसे बना जाता है ? नहीं ना |  चलिए आज हम आप सभी को बताते हैं कि आत्मनिर्भर होना किसे कहते हैं और आत्म निर्भर कैसे बना जाए | आत्मनिर्भर व्यक्ति में कौन कौन से गुण होते हैं.  | आत्मनिर्भर कैसे बने आत्मनिर्भर दो शब्दों से मिलकर बना है आत्म व निर्भर | आत्म का अर्थ होता है खुद या स्वयं और निर्भर का अर्थ होता है आश्रित होना | इस प्रकार आत्मनिर्भर का अर्थ हुआ खुद पर निर्भर होना | अर्थात किसी  भी काम के लिए , किसी और पर आश्रित ना होना ही आत्मनिर्भर कहलाता है |स्वावलम्बन ,आत्मनिर्भर का दूसरा नाम है | आत्म निर्भर बनने के तरीके :- आत्म निर्भर बनने के बहुत से तरीके हैं किन्तु हम यहां उन्ही तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे जो हमारे लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं | ये तरीके निम्नवत् हैं - 1-सेल्फ एक्टिविटी :- कोई भी काम खुद से करना ही सेल्फ एक्टिविटी कहलाता है | किसी भी व्यक्ति के लिए सेल्फ...

मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव : फायदा या नुकसान

 मुफ्त की आदत का हम पर प्रभाव  : फायदा या नुकसान कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती जी हां कोई भी वस्तु मुफ्त में नहीं मिलती | और अगर मिल रही है तो उसकी कीमत बड़ी महंगी होती है | कभी-कभी तो इसकी कीमत अपनी स्वतंत्रता देकर चुकानी पड़ती है | अगर आप भी किसी भी प्रकार की मुफ्त की चीजों के आदी हो गए हैं तो सावधान हो जाइए.. क्यों कि इसका प्रभाव बहुत भयानक है |  जो इंसान मुफ्त में कोई वस्तु लेता है तो वह देने वाले का एहसानमंद हो जाता है और एहसान के तले दबा व्यक्ति कभी भी निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर सकता फिर चाहें देने वाला कितना ही अन्याय क्यों न करे | आज हम इस पोस्ट के माध्यम से यह जानेंगें कि आखिर मुफ्त में मिली वस्तु हमारे अमूल्य जीवन पर क्या प्रभाव डाल रही है और इसके फायदे तथा नुकसान क्या हैं. ? फायदा मुफ्त में मिलने वाली वस्तु को तमाम अध्ययन और इतिहास खंगालने तथा व्यवहारिक अनुभव के आधार पर फायदे और नुकसान के आधार पर देखें तो इसका फायदा बहुत कम है या फिर यूं कहें कि न के बराबर है लेकिन नुकसान बहुत है | फायदा देखने पर सिर्फ एक ही चीज समझ में आती है कि बिना मेहनत किए हमारी उस ...