क्या है तनाव दूर करने का अचूक उपाय :-
तनाव आजकल की आम समस्या बन गयी है | जिसे देखो वही कहता फिरता है कि उसे फलां बात का तनाव है किसी को फलां बात का | किसी को करियर को लेकर तनाव है तो फिर किसी को अपने पारिवारिक जीवन को लेकर तनाव है | कोई पडोसी के तानो की वजह से वजह से तो कोई पैसों की तंगी की वजह से तनाव में है | कुल मिलाकर लगभग दुनिया में हर कोई कहीं न कहीं किसी न किसी वजह से तनाव में है | अत: आज हम तनाव होने के कारण और उसके उपचार पर फोकस करेंगें |![]() |
| क्या है तनाव दूर करने का अचूक उपाय |
तनाव होने के मूल कारण :-
वैसे तो तनाव होने के अनगिनत कारण हो सकते हैं | जिनमें से कुछ कारणों का वर्णन निम्न प्रकार से है --1- समस्याओं से डर लगना
2- असफलताओं से घबराहट की वजह से
3- खुद को कमज़ोर महसूस करना
4- खुद को दीन हीन समझना
5- पारिवारिक अशांति
लक्षण :-
1- नींद न आना2- चिड़चिड़ा पन
3- सर भारी रहना या दर्द होना
4- खुद को दीन हीन समझना
5- असुरक्षा की भावना से ग्रस्त रहना
6- कुछ भी करने का मन न होना
तनाव दूर करने करने के अचूक उपाय :-
यह सत्य है कि तनाव कोई व्यक्ति जानबूझ कर नहीं लेना चाहता लेकिन परिस्थिति वश आ ही जाता है | अत: आप सभी तनाव मुक्त रहने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को आजमा सकते हैं -
1- वजह की तलाश करें :-
जब भी आप कभी तनाव महसूस करें तो सबसे पहले आप अपने आप को शांत करते हुए उन वजहों की तलाश कीजिये जिसकी वजह से आप तनाव महसूस कर रहे हों | जब आप उन कारणों का पता लगा लेते हैं जिनकी वजह से आप तनाव में हैं तब समझ लीजिए की आपकी समस्या का आधा समाधान हो गया है | और जब तक आप तनाव का कारण नहीं जानेंगें तब तक आप उसका समाधान भी नहीं ढूंढ पायेंगे |इसलिए समस्या क्या है? जानने के बाद हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जानना कि समस्या क्यों है? तभी हम यह जान पायेंगें कि तनाव को दूर कैसे किया जा सकता है |
2- भरपूर नींद लेना जरूरी :-
नींद पूरी न होने की वजह से हमारा शरीर आलसी और थकावट से भरा रहता है | और बार बार नींद आती है | नींद पूरी न होने की वजह से जब किसी काम को करने में हमारा शरीर साथ नहीं देता है तो फिर हम तनाव के शिकार हो जाते हैं | इस स्थिति से निपटने के लिए भरपूर नींद जरूरी है | एक दिन में 6-8 नींद शरीर के लिए पर्याप्त होता है |3- मुस्कुराने की आदत डालें :-
कहते हैं कि 'हंसी हर गम को भुला देती है |' और यही वजह से जो हमेशा हंसते, मुस्कराते रहते हैं उनका जीवन भले ही संकटो से घिरा हो, लेकिन तनाव कभी भी उनके आस पास भी नहीं फटकता | इसलिए हमेशा हंसते मुस्कुराते रहिए | टेंशन अपने आप भाग जाएगा |
4- अपनो को समय दें :-
आपको अपने परिवार व खास दोस्तों के साथ समय बितायें | यही लोग आपके सुख दुःख के साथी होते हैं | जब आप अपनो के बीच में होते हैं तो गम और टेंशन को एकदम से भूल जाते हैं | आप हजार बार भी असफल होंगें तो भी आपका परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा और आपको एक बार फिर से प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगा |5- खुद को व्यस्त रखें :-
अपने जीवन को किसी लक्ष्य से बांधिये और फिर उसे पाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा झोंक दें | इससे आप न तो खाली रहने का मौका पायेंगे और न ही आपके अंदर नकारात्मक खयाल आयेंगे | क्यूंकि "खाली दिमाग शैतान का घर होता है |"
और एक मनोवैज्ञानिक शोध से पता चला है कि जो इंसान अपने काम में जितना ज्यादा व्यस्त रहता है वह उतना ही सुखी , स्वस्थ व तनाव मुक्त रहता है |6- जो होता है अच्छे के लिए होता है :-
कभी कभी किसी दुर्घटना में हमारा अधिक नुकसान है जाने की वजह से हम तनाव में आ जाते हैं | और जिंदगी भर अपने आप को दीन हीन समझते रहते हैं | जबकि हम यह भूल जाते हैं कि सृष्टि की पूरी बागडोर ईश्वर के हाथों में हैं | और वह जो कुछ भी करता है उस पर हमारा कोई वश नहीं चलता |जब ईश्वर ही सब कुछ कर रहा है और उसे हम बदल नहीं सकते तो फिर तनाव किस बात का |
इसलिए यह सोचने में समय न बिताये कि मेरे पास क्या नहीं है बल्कि ये सोचे कि मेरे पास क्या है | यही सोच हमें कभी तनाव में आने ही नहीं देगी | क्यूंकि सुख साधन में नहीं बल्कि साध्य में होता है |
7- इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से दूर रहें :-
जितना हो सके उतना इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बना के रखनी चाहिए |क्यों कि सारे के सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस तनाव पैदा करते हैं खासकर मोबाइल और कम्प्यूटर | अपने जरूरी कामों को निपटाकर मोबाइल या कम्प्यूटर बंद करके दूर रख दें | आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आपका सिर दर्द दूर हो गया है और शरीर भी हल्का महसूस कर रहा है |यदि आप सचमुच तनाव को अपनी जिंदगी से हटाना चाहते हैं तो अधिक से अधिक समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बगैर समय बिताने की आदत डाल लें |
8- जिंदादिल बने रहे :-
हम सभी को अपने अंदर का बच्चा हमेशा जीवित रखना चाहिए | क्योंकि बच्चा खुद ही खुश रहने के तरीके ढूंढ लेगा और दूसरी चीज बच्चा कभी तनाव नहीं लेता | बचपना उम्र के बोझ को कम कर देती है और तनाव से दूर रखती है | इसलिए हमें हमेशा अपने अंदर छिपे हुए बच्चे को बाहर निकाल के रखना है ताकि तनाव जैसी समस्या से हमारा पाला ही न पडे़ |9- कुछ पल अकेले में बिताएं :-
जब भी आप तनाव में हों तो कुछ पल अकेले में अपने साथ बिताएं | अपने आप से बातें करें और शांत होने की कोशिश कीजिये | जब कुछ समय बाद आप अपने हृदय को शांत पाते हैं तो आप देखेंगें कि धीरे धीरे आपका तनाव भी खत्म हो चुका है | हमेशा अपना मंथन करते रहना चाहिए ताकि अपनी कमियों में बारे में जानकारी मिलती रहो और हम सुधारकर आगे बढ़ते रहे |10- रुचि का काम करें :-
जिस काम में आपकी रुचि है उस काम को करने पर आपका तनाव दूर हो जाता है | अत: जब भी आप तनाव महसूस करें उस समय अपनी पसंद का काम करने लग जाइये तनाव 100% गायब हो जाएगा |11- योगा व प्राणायाम करें :-
नियमित योगी व प्राणायाम मनुष्य को स्वस्थ व पुष्ट रखता है तथा हमारे जीवन से रोगों को भगाता रहता है | योग तो चित्त वृति के निरोध का ही नाम है और भाम्ररी , उद्गीत, अनुलोम विलोम, कपालभाॉति आदि प्राणायाम तनाव दूर करने के अचूक उपाय हैं |जो व्यक्ति नियमित इन चीजों का पालन करता है उसे जीवन भर तनाव नहीं हो सकता |
::--
पोस्ट पसंद आया हो अपनो के साथ शेयर अवश्य करें ताकि वे भी तनाव से छुटकारा पाकर अपना जीवन सुखमय बना सकें |

Comments
Post a Comment